Top News
Next Story
Newszop

Amroha News : राम-सीता स्वयंवर का हुआ भव्य मंचन

Send Push

द आर्यन्स में आयोजित रामलीला में मंचन करते छात्र-छात्राएं।


Jagruk Youth News, 6 october 2024, Amroha  अमरोहा।  द आर्यन्स, जोया में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित रामलीला के दूसरे दिन राम-सीता स्वयंवर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद प्रसंग का भव्य मंचन हुआ। जिसमें से भिन्न-भिन्न पात्रों जैसे स्वर्णा (राम),तरुश्री (सीता),लावन्या (लक्ष्मण),तन्मय (महर्षि विश्वामित्र), यक्षित (राजा जनक),यक्षि (रानी सुनयना), तुषार (भगवान परशुराम) एवं अन्य राजागण में सिद्धार्थ शर्मा ,गतिक, रूद्र, प्रज्ञान तथा समृद्धि आदि ने सीता स्वयंवर, जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ, पशुराम लक्ष्मण संवाद का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा आए, लेकिन धनुष को हिला भी नहीं पाए। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष को उठाया और एक ही बार में तोड़ दिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने बताया कि हमें जीवन में क्रोध करने से बचना चाहिए एवं भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से शांति, सरल स्वभाव, प्रेम, समर्पण और साझेदारी की महत्ता की सीख लेनी चाहिए स  इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह निदेशक अमन लिट्ट व गौरव चौधरी ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया स रामलीला का मंचन संगीत शिक्षिका आरती शर्मा, गतिविधि प्रभारी जागृति कौशिक तथा कला शिक्षक संतोष कुमार व अंजना देवी के देख-रेख में हुआ।


इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर्स चांदनी बत्रा, धीरज महलवाल, सुनीता चौधरी, शालिनी भारद्वाज अन्य शिक्षकगण सुमित चौधरी, विनीत कुमार शर्मा, चिरंजीव, सुचित्रा, शिवानी सिद्धू, जागृति, आरती, सावन, पंकज, सरिता, संतोष कुमार, अंजना देवी, अखिल गिरि, रिया, नवनीत, कुमुद, प्रेरिता, राहुल, अनिल कुमार, शिबा मॉरिस, सचिन शर्मा, सोनू, फुरकान सैफी, नेहा खन्ना, प्रीति, सिखा आनंद आदि उपस्थित रहे।

Loving Newspoint? Download the app now